20 Apr 2024, 09:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : उज्जैन जिले में कोरोना से राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 8:34PM | Updated Date: Jul 1 2020 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में जांच सैम्पलों में एक भी संक्रमित नही पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 864 सैम्पलो में से एक भी कोरोना पॉजीटिव नही मिला। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले में अभी तक 846 पॉजीटिव संक्रमितो में से 769 मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस वैश्विक महामारी से 71 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक 20 हजार 204 लोगों के सैम्पल लिये जा चुके है।
 
उज्जैन जिले में आज से किल कोरोना अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों द्वारा घर जाकर सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का सर्वे किया जायेगा। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जायेगी। आगामी 15 जुलाई तक चलने वाली इस अभियान में कुल 2084 सर्वे दल बनाये गये हैं तथा मॉनीटरिंग एवं सुपरविजन के लिये 326 दल गठित किये गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »