20 Apr 2024, 07:49:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन नियमों का जायजा लेने किरण बेदी ने पुडुचेरी का किया दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 4:18PM | Updated Date: Jun 6 2020 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुडुचेरी। केरल की उप राज्यपाल किरण बेदी ने 75 दिनों के अंतराल के बाद लॉकडाउन नियमों में दी गई ढील की जमीनी हकीकत जानने के लिये रविवार को यहां का दौरा किया। उन्होंने शहर के कई क्षेत्रों का दौरा कर यह जांचा कि लोग किस तरह लॉकडाउन नियमों का पालन कर रहे हैं। बेदी ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सलाह दी और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, स्वच्छता सुनिश्चित करना, भीड़-भाड़ से बचना और जहां तक हो सके आॅनलाइन सेवाओं का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग शनि मंदिर के दर्शन के इच्छुक हैं उनके लिए आॅनलाइन योजनाएं बनानी होंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »