19 Apr 2024, 17:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में किसानों का बकाया 24485 करोड़ रूपये शीघ्र किया जाय : निरंजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 4:13PM | Updated Date: Jun 6 2020 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती स्थित चीनी मिलों को जिला प्रशासन ने गन्ना किसानों के बकाए का 24485 करोड रुपए का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना बकाया मूल्य की समीक्षा की।
 
उन्होंने चीनी मिलों को किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिये। सूत्रों के मुताबिक चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों से 62974 करोड रूपए का गन्ना क्रय किया गया है। चीनी मिलों द्वारा इसमें से 38489  करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया हैे चीनी मिलों पर किसानों का 24485 करोड़ों रुपए बकाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »