19 Apr 2024, 22:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 2:42PM | Updated Date: Jun 6 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20-20 हजार रूपये के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात में सिकंदराबाद क्षेत्र में बचाता गेट के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान सिकंदराबाद निवासी सचिन और निठारी निवासी राजू के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध पिछले साल खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।  दोनों तभी से फरार चल रहे थे1 उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से  एक देसी रिवाल्वर एक देस तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »