29 Mar 2024, 16:10:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में फैक्ट्री मालिक ने कर्मचारी की कर दी हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 2:42PM | Updated Date: Jun 6 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गांधी नगर के रघुबरपुरा में एक फैक्टरी मालिक ने अपने यहां ‌काम करने वाले युवक की कपड़ा काटने वाली मशीन से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विक्की (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी फैक्टरी मालिक अरमान की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्टरी में काम करने वाले बाकी लड़कों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक वारदात गली नंबर-2, रघुबरपुरा, गांधी नगर में हुई। यहां प्रीतम नामक शख्स का मकान है। उसी में लोनी निवासी अरमान सिलाई की फैक्टरी चलाता था। बड़े कारोबारियों से कपड़ा लाकर यहां ‌कटिंग कर सिलाई होती है। मूलरूप से गाज़ियाबाद के लोनी का रहने वाला विक्की भी यहीं पर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को विक्की और अरमान दोनों फैक्टरी में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया। 

मारपीट के दौरान विक्की अचेत हुआ तो आरोपी ने कपड़ा काटने वाली मशीन से विक्की का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस का जमीन पर खून से लथपथ विक्की की लाश बरामद हुई। देर रात अन्य कारीगरों ने विक्की की पहचान की। बाद में उसके परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »