29 Mar 2024, 02:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेल मंत्री को गहरा सदमा, आज सुबह हुआ उनकी माता का स्वर्गवास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 1:43PM | Updated Date: Jun 6 2020 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज सुबह केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का देहांत हो गया। पीयूष गोयल ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।

उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। जिसके बाद कई राजनेता पीयूष गोयल की मां के श्री चरणों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी की नेता और सीमा मटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »