19 Apr 2024, 23:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन में दो नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस तीन हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 11:35AM | Updated Date: Jun 6 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज फिर दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या तीन हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शशि ठाकुर के अनुसार ये दोनों ही व्यक्ति पहले से होम क्वारेंटाइन थे। इनमें से एक वार्ड ब्वाय को हाल ही में भोपाल के एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। वहीं एक अन्य मरीज जिले के बेगमगंज क्षेत्र के हिनोतिया बमनई गांव का है, जो कुछ दिनों पहले मुंबई से वापस आया है। तीनों एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रायसेन जिले में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70 पहुंच गयी है। इनमें से तीन की मौत हो गयी है और शेष 64 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »