29 Mar 2024, 11:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अभय का आरोप - हिसार मंडी में की चना किसानों से तोल में लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 6:27PM | Updated Date: Jun 5 2020 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह ने सरकारी एजेंसी हैफेड पर हिसार अनाज मंडी में चना किसानों से तोल में प्रति बोरी पांच किलोग्राम की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। चौटाला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने उक्त एजेंसी ने तोल में पांच किलोग्राम वजन कम दिखा कर किसानों से प्रति बोरी 250 रुपए प्रति बोरी की धोखाधड़ी की। 
उन्होंने दावा किया कि इस दौरान मंडी में जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था और किसानों को रातभर मंडियों में ही सोना पड़ा। किसानों से 100 रुपए आढ़त के नाम पर भी काटे गए जबकि सरकार पहले ही कह चुकी है कि चने की खरीद में किसान से कोई भी आढ़त का पैसा नहीं काटा जाएगा। इस दौरान किसानों ने मंडी प्रधान और हैफेड के अधिकारियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। 
 
इनेलो नेता ने दावा किया कि सरकारी एजेंसी द्वारा किसानों को लूटने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी धान, गेहूं और सरसों की फसलों को लेकर किसानों को लूटने के मामले प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। हिसार की मंडी में चने की फसल के लिए किसान पहले दर-दर भटकता रहा फिर जब तोलने का समय आया तो प्रत्येक कट्टे में सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा प्रति कट्टा पांच किलोग्राम अधिक तोला गया लेकिन किसानों ने यह चोरी पकड़ ली। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में किसानों को लूटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चने के दाने का आकार छोटा बताकर और इसकी खरीद न कर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »