29 Mar 2024, 01:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार की लापरवाही से खुले में रखा गेंहू भींगा : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 7:37PM | Updated Date: Jun 4 2020 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए आज कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते खरीदी केंद्रों में बड़ी मात्रा में खुले में रखा गेंहू भींग गया, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है।  कमलनाथ ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश भर में निसर्ग तूफान की चेतावनी और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी को नजर अंदाज किए जाने के चलते यह नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में गेंहू की बंपर पैदावार हुयी, लेकिन सरकार की लापरवाही के चलते खुले में रखा बड़ा मात्रा में गेंहू भींग गया, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से खरीदा गया लाखों मैट्रिक टन गेहूं और चना खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बारिश की संभावना को देखते हुए यह भीग सकता है, खराब हो सकता है। देश में निसर्ग तूफान की चेतावनी और उसके कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते खुले में रखा गेंहू और चना भींग गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »