28 Mar 2024, 22:41:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : पालघर में कोरोना की संख्या 1000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 7:36PM | Updated Date: Jun 4 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। मुंबई से सटे पालघर जिला में पिछली रात से लेकर अब तक कोरोना के 42 नए मामले मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1002 तक पहुंच गई। जिला प्रशासन की एक रिपोर्ट  के अनुसार कोरोना से अब तक जिले में 33 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पालघर तालुका में 50  , दहानू तालुका में 24, जव्हार तालुका में दो, वाडा तालुका में छह, वसई ग्रामीण इलाके में 42 और वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी ) सीमा में 87 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीवीएमसी सीमा में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 1002 संक्रमित मामलों में से 558 का अभी भी इलाज किया जा रहा है, और 412 लोग ठीक हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »