20 Apr 2024, 00:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इनामी नक्सली राकेश मुंडा ने प्रेमिका समेत किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:54PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आदित्यपुर। झारखंड में सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के समक्ष दो लाख रुपये का इनामी नक्सली राकेश मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा ने अपनी प्रेमिका के साथ गुरूवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नक्सली राकेश गुरूवार सुबह अपनी प्रेमिका चांदनी उर्फ बुधनी के साथ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ही नक्सली महाराज प्रामाणिक और अनल दा के लिए कुचाई क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को संचालित करते थे। बताया जाता है कि नक्सली राकेश मुंडा दस्ते में रहते महिला नक्सली चांदनी से प्रेम करने लगा था। दोनों ने शादी कर मुख्य धारा से जुड़ने और अपना परिवार बसाने का निर्णय लेकर दस्ते से चुपचाप भाग निकले।
 
इस बीच पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों नक्सलियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य में सक्रिय अन्य नक्सलियों से मुख्य धारा में जुड़ने का आहृान किया। राज्य सरकार की ओर से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तीन लाख रुपए , घर बनाने के लिए चार डिसमिल जमीन, इनामी नक्सलियों के ऊपर रखे गए इनाम की राशि, रोजगार प्रशिक्षण के लिए 40 हजार रुपए, नक्सलियों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का लाभ और पांच लाख रुपए का जीवन बीमा का लाभ दिया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »