29 Mar 2024, 10:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब प्रदेश भाजपा की अनुशासन कमेटी का गठन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 5:39PM | Updated Date: Jun 4 2020 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश संगठन को मजबूती प्रदान करते हुये इसकी अनुशासन कमेटी का गठन किया है। पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि कमेटी में विनोद शर्मा (जालंधर) को अध्यक्ष तथा राजिंदर मोहन सिंह छीना (अमृतसर), दिलबाग राय (होशियारपुर), सीता राम शर्मा (अबोहर) और प्रेम गुगनानी (संगरूर) को सदस्य बनाया गया है। कमेटी में शामिल नेताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिये हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा पार्टी हित्त में कार्य करते हुए उसे नई बुलदियों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »