28 Mar 2024, 22:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गर्भवती हथिनी की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : अव्हाड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 4:07PM | Updated Date: Jun 4 2020 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने केरल सरकार से गर्भवती हथिनी की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का गुरुवार को मांग की। अव्हाड ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को लिखे एक पत्र में ‘इस जघन्य हत्या’ के दोषियों  के खिलाफ जानवरों के खिलाफ क्रूरता सहित अन्य नियमों के तहत  कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हाथियों की पूजा की जाती है लेकिन हाथियों की हत्या वर्तमान में मानवता पर एक धब्बा हैे उन्होंने कहा कि सभी, केरल को सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में देखते हैं। लेकिन जिसतरह से गर्भवती हथिनी की हत्या हुई है उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। हमें उम्मीद है कि श्री विजयन हत्यारों को नहीं बख्शेंगे।त्रिपाठी.संजय वार्ता
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »