20 Apr 2024, 01:38:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दस बसें जलीं, उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड पर भीषण हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 3:10PM | Updated Date: Jun 4 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के नानाखेडा बस स्टैंड पर आज लगभग दस बसें जलकर खाक हो गयीं। दमकल विभाग के अनुसार नानाखेडा थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर लॉकडाउन के समय से बंद पड़ी दस बसें खड़ी थीं। उनमें आज सुबह अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी। इसके बाद दमकल वाहन और अमला मौके पर पहुंचा और लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है, लेकिन बस बुरी तरह जल चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना के सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »