29 Mar 2024, 20:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में 3597 हुए कोरोना संक्रमित, 141 मौत, 2132 स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 10:57AM | Updated Date: Jun 3 2020 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 27 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3597 तक जा पहुंची है, जबकि तीन की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 141 हो गयी है। संक्रमितों के स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 2132 तक पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि 1057 सैम्पलों में से 27 संक्रमित पाये गये।

जबकि कल कुल 1830 नए सैम्पल जाँच के लिये प्राप्त किये गये। डॉ शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 38581 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें 3597 संक्रमित पाये गये हैं। सीएमएचओ ने बताया कि कल 103 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2132 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसी प्रकार क्वारेंटाइन केंद्रों से कल 141 संदेहियों के स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3611 संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »