23 Apr 2024, 17:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली बॉर्डर एक सप्ताह के लिए सील, सभी दुकानें खुलेंगी : केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 5:57PM | Updated Date: Jun 1 2020 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में नाई की दुकानों के साथ साथ सभी दुकानें नियमित तौर पर खुलेगी और दिल्ली बॉर्डर एक सप्ताह के लिए सील रहेगा तथा इस पर आगे का फैसला दिल्ली के लोगों से मिले सुझावों के आधार पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा " दिल्ली सभी की है। दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं सबसे बेहतर होने के कारण देश भर से लोग इलाज कराने आते हैं। दिल्ली किसी का इलाज करने से मना नहीं कर सकती है। बॉर्डर खोलने पर कोविड बेड शीघ्र भर सकते हैं। इस कारण बॉर्डरर खोलने पर मुझे जनता का मार्ग दर्शन और सुझाव चाहिए। दिल्ली सरकार को शुक्रवार को शाम 5 बजे तक आपके सुझावों का इंतजार रहेगा। आप अपने सुझाव वाट्सएप नंबर 8800007722 या ईमेल- [email protected] पर भेज सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 1031 पर काॅल करके भी आपने सुझाव रिकॉर्ड करा सकते हैं। फिलहाल, एक सप्ताह के लिए बॉर्डर सील कर रहे हैं। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। सरकारी कार्यालय के कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखा कर आ-जा सकेंगे। अन्य लोग भी पास से आ-जा सकेंगे। सभी से मिले सुझावों पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अगले सप्ताह ठोस फैसला लिया जाएगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि आज से लॉकडाउन का अगला चरण शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन भेजी है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक, जो भी ढील देने के निर्णय लिए हैं, उस पर दिल्ली सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं। अभी तक जितनी चीजें खोली जा चुकी है, वह खुली रहेंगी। इसके अलावा, बार्बर और सैलून की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। अभी स्‍पॉ नहीं खोले जाएंगे। 
आटो, ई-रिक्शा समेत सभी ग्रामीण सेवा में कुछ दिक्कत आ रही थीं। मसलन, आटो में एक बार में एक ही सवारी बैठने की अनुमति थी। यदि एक परिवार में पति, पत्नी और एक बच्चा घर से निकलते हैं, तो तीनों को अलग- अलग आटो में बैठना पड़ रहा था। इन दिक्कतों की वजह से लोगों के कई सुझाव आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »