16 Apr 2024, 18:22:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूपी में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना के मामलों पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 3:29PM | Updated Date: Jun 1 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना दिन पर दिन और खतरनाक होता जा रहा है, बीते 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 275 मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक वायरस की वजह से 202 मरीजों की जान चुकी है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के 7,445 मामले पाए जा चुके हैं। इसमें से 2,012 संक्रमित मरीज प्रवासी श्रमिक हैं जो अन्य राज्यों से वापस प्रदेश लौटे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 4,410 मरीज ऐसे भी हैं जिन्होंने इस जानलेवा बीमारी को मात देते हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 

राज्य में लगातार बढ़ते हुए संक्रमण के मामलों को देखते हुए, प्रदेश सरकार ने एल-1 के कोविड अस्पतालों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। प्रदेश में जिन जिलों में कोरोना के मरीज सामने ज्यादा आ रहे हैं उनमे यह हॉस्पिटल बनाएं जाएगें। अन्य राज्यों से आ रहे मजदूर कोरोना संक्रमित जिन जिलों में निकल रहे हैं। वहां हॉस्पिटल में अब बेड कम पड़ने लगे हैं। इसके लिए 20 जिलों लेविल-1 के 245 कोविड केयर सेंटरों में लक्षण वाले मरीजों के साथ ही क्वारंटाइन बेड भी बनाए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »