20 Apr 2024, 14:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनके पुत्र आज कांग्रेस में होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 12:43PM | Updated Date: May 31 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मालवांचल से आने वाले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनके पुत्र अजीत बौरासी आज यहां कांग्रेस में औपचारिक तौर पर शामिल हो जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार गुड्डू और उनके पुत्र दिन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि गुड्डू कांग्रेस की ओर से निकट भविष्य में होने वाले सांवेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से मंत्री तुलसी सिलावट के ही प्रत्याशी रहने की संभावना है, जो लगभग दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं और उनके भाजपा में जाने के बाद उन्होंने भी वही रास्ता अख्तियार किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »