18 Apr 2024, 09:07:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 5:08PM | Updated Date: May 27 2020 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। डॉ. बिंदल ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य निदेशक के ऑडियो वायरल मामले में भाजपा पर उंगलियां उठाई गईं। इसी से आहत होकर वे इस्तीफा दे रहे हैं।  उन्होंने त्यागपत्र में लिखा है कि वह प्रदेशाध्यक्ष हैं और हम चाहते हैं कि कथित भ्रष्टाचार की पूरी जांच हो और किसी प्रकार का दबाव न हो । मैं उच्च नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुये प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहा हूं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।
 
इस कथित भ्रष्टाचार की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और भाजपा का दामन पाक साफ है। इस प्रकरण में भाजपा को जोड़ना सरासर अन्याय है, वहीं भाजपा हिमाचल प्रदेश द्वारा कोरोना महामारी के दौरान की गई समाज सेवा का भी अपमान है। उन्होंने जारी वीडियों में कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी पर कोई भी दबाव न डाला जाए। अत: मैं नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखकर भाजपा के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »