29 Mar 2024, 05:36:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अम्बाला में कोरोना ने फिर दी दस्तक, दो लोग पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 6:43PM | Updated Date: May 26 2020 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बाला। हरियाणा के अम्बाला में कोरोना ने 14 दिन बाद एक बार फिर से दस्तक दी है और यहां दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पहला मामला सेना के मेडिकल स्टाफ से जुड़ा है तथा दूसरा एक ट्रक ड्राईवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने की। अम्बाला जिला गत 14 दिनों से कोरोना मुक्त था तथा यहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं था लेकिन एक बार फिर से अम्बाला में कोरोना ने दस्तक दे दी है। अम्बाला में एक ही दिन में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।
 
एक सेना अस्पताल में कार्यरत मेडिकल स्टाफ से जुड़ा व्यक्ति है तो दूसरा ट्रक ड्राईवर है जो कई राज्यों से होकर अम्बाला लौटा है। ट्रक ड्राईवर ने खुद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए अपना टेस्ट कराया था जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »