19 Apr 2024, 05:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अखिलेश ने स्वास्थ्य महानिदेशक की उड़ाई खिल्ली, कहा- अस्पतालों में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:16AM | Updated Date: May 25 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मोबाइल फोन को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेश की खिल्ली उड़ाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मोबाइल से भी संक्रमण फैलता है तो आइसोलेशन वार्ड के साथ पूरे देश में मोबाइल को बैन कर देना चाहिए। यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में की बिगड़ती स्थिति से भाजपा सरकार निबटने में पूरी तरह असफल हो चुकी है। उसके नियंत्रण में न तो प्रशासन है और नहीं अधिकारी। हर ओर मनमानी और लापरवाही है।
 
अफसर बेतुके आदेश कर रहे है। मुख्यमंत्री अपनी असहाय स्थिति महसूस करते हुए भी कुर्सी पकड़े हुए है जबकि प्रदेश की बदहाली के लिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर प्रस्थान कर जाना चाहिए। उन्होने कहा कि राज्य सरकार में निर्णय के स्तर पर कितनी गैर जिम्मेदारी और आपाधापी चल रही है इसका एक उदाहरण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के महानिदेशक महोदय का यह बयान है कि यही तो अकेले में बाहरी सम्पर्क का सहारा बनता है।
 
अस्पतालों में जैसी दुर्व्यवस्था की खबरें आ रही है उसका सच जनता तक न पहुंचे इसलिए यह पाबंदी लगाई जा रही है।  ऐसे ही पीलीभीत में डीएम साहब ने ईद पर मस्जिदों में लोगों के जुटने और ईद की नमाज की छूट दे दी फिर आदेश वापस लिया। यह कैसी दुविधा की स्थिति है। सपा अध्यक्ष ने बताया कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार खुद ही अनिर्णय और असमंजस के हाल में है। भाजपा सरकार के उल्टे-सीधे निर्णयों के नतीजे जनता को भोगने पड़ते हैं। प्रदेश के क्वॉरंटीन सेन्टरों में बदइंतजामी से मरीजो का मरना जारी है, फिर भी सरकार जाग नहीं रही है। मेरठ में क्वॉरंटीन सेन्टर में दम घुटने से मेहनतकश मर गया।
 
सपा उसके परिवार को एक लाख रूपया देगी। भाजपा सरकार में सरकार संरक्षित अपराधी बेखौफ दबंगई दिखा रहे हैं। पिछड़ों पर अत्याचार थम नहीं रहा है। प्रतापगढ़ के पट्टी इलाके में खेत में गाय चराने के विवाद में पंचायत होने के बाद भी दबंगों ने तीन लोगों को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आगरा के पिनाहट क्षेत्र में एक किशोरी के साथ रेप हुआ तो स्थानीय भाजपा नेता मामला रफा-दफा कराने में जुट गए हैं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की घटनाएं रोज ही हर जनपद में हो रही है।
 
फतेहपुर में एक युवक की बेरहमी से सड़क पर पिटाई हुई, पुलिस तमाशबीन बनी रही। जयपुर से बिहार जा रहा मजदूर घायल हो गया। वाराणसी में एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। कुशीनगर में मुसहर बस्ती के एक युवक की हत्या कर दी गई। ये सब घटनाएं जताती है कि अब इस प्रदेश को चलाना भाजपा सरकार के बस में नहीं रह गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »