28 Mar 2024, 15:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 3:00PM | Updated Date: Apr 8 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। प्रति वर्ष मई माह में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की बैठक देश में कोविड-19 को लेकर किये गये लॉकडाउन के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। अभाविप के केंद्रीय कार्यालय मंत्री नीरज चौधरकर ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में इस बैठक को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुये कहा गया है कि इसमें अभाविप के आगामी सत्र की योजना तय होती है तथा शैक्षिक एवं समसामियक विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किये जाते हैं। इस बैठक में देश के सभी प्रदेशों से 448 प्रतिनिधि भाग लेते हैं। 

उक्त बैठक के साथ ही मई माह में होने वाला अभाविप कायर्कर्ता निर्माण को लेकर होने वाले समस्त 42 प्रांतीय अभ्यास वर्ग भी स्थगित कर दिये गये हैं जिनमें 42 प्रातों से लगभग 10,000 कायर्कर्ताओ की भागीदारी होती है। देश में आपातकाल के बाद यह पहला अवसर है जब अभाविप ने संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण अपने ये कार्यक्रम स्थगित किये हैं। 

अभाविप अब सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शिक्षा मंत्रियों को राज्य केंद्रित शिक्षा सम्बंधी समस्याओं से अवगत कराने तथा इनके समाधान के ज्ञापन सौंपेगी। इसके अलावा वह विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से भी छात्रों की  समस्याओं के समाधान की मांग करेगी। परिषद ने युवाओं, छात्रों और अपने कार्यकर्ताओं से सभी राज्यों में प्रशासन के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ने, प्रधानमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्ण योगदान करने, जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाइजर और भोजन वितरण में सहयोग करने का आहवान किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »