18 Apr 2024, 09:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में जरूरतमंदों को भोजन करा रही है पुलिस प्रशिक्षण शाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 6:24PM | Updated Date: Apr 7 2020 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की मैस प्रतिदिन दस हजार जरुरतमंदो को भोजन करा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वैश्विक महा­मारी कोरोना की वजह से देश पर आए संकट की घड़ी में लोगों को पुलिस का नया रूप देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन से प्रभावित असहायों व जरूरतमंदों को भोजन और कोरोना संदिग्धों को खोज खोजकर अस्पताल पहुँचाती पुलिस देखकर लोग खुशनुमा आश्चर्य से भर जाते हैं।
 
पुलिस ने अपनी प्रशिक्षण शालाओं के द्वार भी कोरोना संदिग्धों एवं लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खोल दिए हैं। इंदौर शहर में जिला प्रशासन ने आंकलन कराया था कि शहर में लगभग एक लाख ऐसे लोग हैं, जिनका गुजारा रोज की कमाई पर आधारित था। लॉकडाउन की वजह से इन्­हें भोजन का संकट है।
 
जिला प्रशासन ने इन लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए समाजसेवियों तथा शासकीय एवं निजी संस्थाओं से आगे आने की अपील की थी। इस पु­नीत कार्य में सहयोग के लिए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ने तत्परता से हाथ आगे बढ़ाए और यह संस्थान अब हर दिन 10 हजार लोगों को भोजन करा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »