29 Mar 2024, 04:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिसकर्मियों ने इस तरीके से व्यवस्था में लगे स्टाफ एवं जनता का हौंसला बढ़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:17AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सहायक उपनिरीक्षक (रेडियो) प्रभात श्रीवंश द्वारा गाना गाकर व्यवस्था में लगे स्टाफ एवं जनता का हौंसला बढ़ाया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) एस. के. झा के निर्देशन में पुलिस दूरसंचार मुख्यालय एवं राज्यस्तरीय डायल -100 पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिस अधिकारियों के स्वयं के सहयोग से दो टीम बनाकर जेपी अस्पताल के मेडीकल स्टाफ एवं गरीब बस्तियों में जाकर असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरण किए।

देश भर में लॉक डाउन के कारण कई परिवारों को भोजन मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे समय में मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा जन सेवा के उत्कृष्ट प्रयास किये जा रहे हैं। इसी पहल के अनुसरण मे पुलिस दूरसंचार मुख्यालय एवं राज्यस्तरीय डायल -100 पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से जेपी अस्पताल में जाकर मेंडीकल स्टाफ एवं बस्तियों में जाकर गरीबों व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरण कराया गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »