29 Mar 2024, 13:43:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले, एक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:07PM | Updated Date: Apr 5 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 14 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122 हो गयी तथा इससे संक्रमित एक महिला की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। राज्य की स्वास्थ्य सचिव सह आयुक्त जयंती रवि ने रविवार को बताया कि राज्य में अहमदाबाद के आठ सहित 14 नये मामले सामने आने से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 122 हो गयी है। आज अहमदाबाद में आठ, सूरत और भावनगर में दो-दो, वडोदरा ओर छोटाउदेपुर में एक-एक मामले आये है। इनमें से 16,17, 18,  41 और 56 साल के पांच पुरुषों ने दिल्ली यात्रा की थी।
 
वे फिलहाल अहमदाबाद में हैं। इसके अलावा नौ स्थानीय हैं जिनमें 75 साल की महिला, 41 और 55 साल के पुरुष अहमदाबाद में, 35 साल की महिला और 26 साल का युवक भावनगर में, 60 वर्षीय पुरुष छोटाउदेपुर में, 54 साल का पुरुष वडोदरा में तथा 40 साल की महिला और 65 साल का पुरुष सूरत में हैं। श्रीमती रवि ने बताया कि सूरत में आज 61 वर्षीय महिला की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। वह मधुमेह से भी पीड़ति थी।
 
अस्पताल में भर्ती लोगों में से 75 साल की महिला और 42 साल के पुरुष को गांधीनगर से तथा 29 साल की एक युवती और 41 साल की महिला को वडोदरा के अस्पतालों से आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 17 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। वेन्टिलेटर पर कोई मरीज नहीं हैं और 94 लोगों की हालत स्थिर है। अहमदाबाद में सर्वाधिक 53 , सूरत में 15, गांधीनगर में 13, भावनगर में 11, राजकोट और वडोदरा में 10-10, पोरबंदर में तीन, गिर-सोमनाथ में दो तथा छोटाउदेपुर, पाटण, पंचमहाल, महेसाणा और कच्छ में एक-एक मामला हैं।
 
राज्य में 14 हजार 920 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उसमें से 1085 लोग सरकारी अस्पतालों में क्वारंटीन में और 13 हजार 560 लोगों को घरों में और 275 लोगों को निजी क्वारंटीन में रखा गया है। पुलिस ने क्वारंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 418 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। अब तक कुल 2354 लोगों के टेस्ट किए गये जिनमें 2224 की रिपोर्ट निगेटिव और 122 की पॉजिटिव हैं तथा आठ की रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »