28 Mar 2024, 14:25:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 180 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 2:38PM | Updated Date: Apr 4 2020 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 16 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस जानलेवा महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे तक कोरोना वायरस के 16 नये मामलों की पुष्टि हुई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सबसे अधिक 32 मामले नेल्लोर जिले में दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही अनंतपुर में दो, चित्तूर में 10, पूर्वी गोदावरी में 11, गुंटूर में 23, कडपा में 23, कृष्णा में 27, कुर्नूल में चार, प्रकाशम में 18 और विशाखापत्तनम और पश्चिम गोदावरी जिले में 15- 15 मामले सामने आये हैं। राज्य के श्रीकाकुलम तथा विजयनगर जिले में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »