19 Apr 2024, 18:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : डॉक्टरों पर पथराव के चार आरोपियों के खिलाफ रासुका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:44PM | Updated Date: Apr 3 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला कलेक्टर ने यहां डाक्टरों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया दो दिन पहले यहां टाट पट्टी बाखल में कोरोना संक्रमण की स्क्रिनिंग करने पहुंचे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के दल पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया था।
 
जिला कलेक्टर ने कल आरोपी भीड़ में से चार प्रमुख आरोपियों को रासुका में निरुद्ध कर दिया है। चारों को आदेशानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इससे पहले रासुका में निरुद्ध किये गए इन चारों आरोपियों सहित गिरफ्तार अन्य सात के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इन पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप है। पुलिस घटना के संबध ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »