29 Mar 2024, 20:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन की सख्ती के वावजूद कुशीनगर आने का थम नहीं रहा सिलसिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:50AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के बावजूद देश के दूसरे हिस्सों से पलायन कर कुशीनगर में आने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के अनुसार लॉक डाउन का उल्लंघन कर जिले में  पहुंचने वाले 166 लोगों अलग-अलग जगह रखा गया है। इसमें सर्वाधिक 57 लोग  पडरौना के उदित नारायण इंटर कालेज में रखे गए हैं।
 
इसके अलावा गांधी  इंटर कालेज हाटा में 11, कसया के नवल एकेडमी कसया में 43, विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज में 20, कप्तानगंज कस्बे के धर्मशाला में 35 लोग रखे  गए हैं। यहां इनकी जांच व भोजन का इंतजाम कराया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली एवं नोएडा समेत देश के कई बड़े शहरों में कोरोना वायरस का संक्रमण  तेजी से फैल रहा है। लॉक डाउन के बाद जिले में 645 वाहनों से करीब आठ हजार से अधिक लोग पहुंचे हैं।
 
इनमें 175 रोडवेज की बसें थीं, जिससे लखनऊ,कानपुर, गोरखपुर आदि शहरों से लोग आ रहे थे। इसके अलावा 23 प्राइवेट बसें, 447 छोटी गाड़यिां थीं। जिले में पहुंचे इन लोगों में से  3662 लोग कुशीनगर के तथा 4409 लोग बिहार प्रांत के रहने वाले थे। आने वालों का सिलिसला अभी जारी है।
 
इसके अलावा बार्डर  सील होने के बावजूद जिले में पहुंचे करीब ढाई सौ लोगों को जिला अस्पताल  लाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। जिले में पहुंचे 166 लोगों को विभिन्न इंटर कालेजों में बनाए गए अस्थाई जांच/आश्रय स्थल में रोका गया है। खड्डा तहसील क्षेत्र में विदेश से 52 एवं देश के अलग अलग राज्यों से आए 429 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।  एसडीएम ने सभी को अपने घर में रहने की हिदायत दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »