20 Apr 2024, 07:19:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में अज्ञात लोगों की गोलीबारी, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 3:20PM | Updated Date: Apr 2 2020 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गयी है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘ एक अज्ञात हमलावर ने कुलगाम जिले के नंदीमार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर दो नागरिकों पर गोली चलायी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले में घायल हुए दोनों नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।
 
’नागरिकों की पहचान सिराज अहमद गोरसे और गुलाम हसन वागे के रूप में हुई है।’’ उन्होंने कहा कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।  अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है ’’ सभी कानूनी और चिकित्सा संबंधी कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »