24 Apr 2024, 18:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री भूपेश ने की आम लोगों से फोन पर बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:19AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना वायरस से निपटने तथा लॉकडाउन के दौरान जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को फोन पर जनता से सीधे संवाद कर उनका हाल जाना और फीडबैक लिया। बघेल ने प्रदेश के किसान, मजदूर, नर्स, सफाईकर्मी, सब्जी दुकानदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला सरपंच से Ÿफोन पर बात कर उनकी समस्याओं की ली तथा उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।
 
मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के गोगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम पूनम वर्मा से अस्पताल की व्यवस्था और बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी ली। श्रीमती वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया से बातचीत कर और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी भावना को जानकर वह अब और अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहित हुई हैं। उन्होंने लॉकडाउन की वजह से बिलासपुर में फंसे पश्चिम बंगाल के श्रमिक युसुफ खान से सुविधाओं की जानकारी ली।
 
खान ने बताया कि उन्हें खाने, पीने, रहने की कोई समस्या नहीं है और जिला प्रशासन तथा नगर निगम की ओर से व्यवस्था की गई है। अपने गांव जाने की इच्छा जताने मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि लॉकडाउन बहाल होने के बाद उन्हें तत्काल भेजने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भिलाई निवासी पंचर सुधारने का काम करने वाले अशोक कटाने से भी कुशल-क्षेम पूछा। अशोक ने कहा,‘‘ मुझे बहुत अच्छा लगा, जब प्रदेश के मुखिया का फोन आया। इससे मुझे हुत संबल मिला है।’’
 
बघेल ने आंगनबाड़ियों के बच्चों का हाल चाल जानने के लिए दंतेवाड़ा जिले की कार्यकर्ता शीला देवी से संपर्क किया। शीला ने बताया कि वे घर-घर जाकर बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की और कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दें। उन्होंने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत जूजगु की महिला सरपंच कुंती बनवासी को फोन कर जानकारी ली कि उनके ग्राम पंचायत में उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलना शुरू हुआ है या नहीं।
 
कुंती ने बताया कि दो माह के राशन का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राशन पहुंचाते समय यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा भीड़-भाड़ ना हो। मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा के किसान निखिल थवाईत से संपर्क किया और खेती किसानी के साथ गांव का हाल जाना। थवाईत ने बताया कि ग्राम पंचायत से राशन मिल रहा है और जरूरतमंद लोगों को सहायता भी मिल रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »