16 Apr 2024, 19:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहत राशि देने में केन्द्रीय मंत्री से लेकर जनप्रतिनिधि व व्यापारी आगे आये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 6:29PM | Updated Date: Mar 31 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्रीय मंत्री सहित व्यापारी और कई जनप्रतिनिधि सहयोग करने आगे आये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ तीस लाख व पूर्व विधायक कमलेश जाटव और रघुराज सिंह कंषाना ने एक-एक लाख तथा हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मनोज पाल सिंह यादव ने एक लाख एवं व्यापारी आशाराम खचचु राम फर्म की संचालिका राधाबाई ने सवा छह लाख व बी आर आॅयल्स के सुरेश अग्रवाल (सुक्खा) ने पांच लाख और बालाजी फूड प्रोडक्ट्स के संचालक तुलदीदास सिंहल ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये के चेक राहत कोष में कलेक्टर प्रियंका दास को दिए हैं। राहत कोष में कोरोना के खिलाफ राशि देने वालों का सिलसिला जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »