17 Apr 2024, 00:19:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गहलोत का कर्मचारियों से वालेंटियर के रूप में सेवा करने का आहृान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 3:17PM | Updated Date: Mar 31 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संकट के समय सरकारी कर्मचारियों को वालेंटियर के रूप में सेवा करने का आहृान किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए आज यह आहृान किया। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि इस संकट के समय में प्रदेश के लोगों की सार.संभाल के लिए हर साथी को 20 परिवारों की देखभाल के लिए भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें वालेंटियर के रूप में सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इस समय सरकार द्वारा जनहित में युद्ध स्तर पर उठाए गए कदमों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके, इसमें इनकी भागीदारी चाहते हैं। कोई इंसान एवं पशु पक्षी भूखा प्यासा न रहेए यह कर दिखाना है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन के कठिन संकल्प का पालन करवाने का बीड़ा उठाना है और सामाजिक दूरी का वर्तमान धर्म का पालन करवाना है।
 
गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने में हरसंभव मदद का कर्त्तव्य निभाना है। दिव्यांगों एवं बेसहारा एवं वंचित लोगों को पीड़ा से उभारना है। अपने मित्रों एवं जानकारों को भी सहायता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का सातवें दिन माँ दुर्गा के रूप माँ कालरात्रि को समर्पित हैए्र, जो अज्ञानता को नष्ट करती है और अंधेरे में प्रकाश लाती है। इस मौके उन्होंने देवी से सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए शांति और साहस का प्रकाश देने की कामना की।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »