29 Mar 2024, 18:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना से तीसरी मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:05PM | Updated Date: Mar 31 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से एक महिला की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा कल देर जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जिले में कल दो कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है। 

मूलत: इंदौर निवासी इन दोनों मृतको में एक 41 वर्षीय पुरुष तथा दूसरी 49 वर्षीय महिला बताई जा रही है। दोनो ही संक्रमित यहां अस्पतालों में उपचाररत थे। इन दोनों को कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त बताया जा रहा है। इससे पहले यहां एक इंदौर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत 25 मार्च को दर्ज की गयी थी। यहां अब तक 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »