25 Apr 2024, 07:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीबीएसई ने पीएम केयर फण्ड में दिये 21 लाख रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 2:32PM | Updated Date: Mar 29 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ने के प्रधनमंत्री केयर फण्ड में 21 लाख रुपये दिए हैं।  बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को यहां  एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में कोरोना  महामारी के कारण अभूतपूर्व संकट पैदा हो गया है। लाखों गरीब  लोग मुसीबत में है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि सीबीएसई ऐसे संकट में  पहले भी अपनी ओर से  सहयोग करता रहा है। इस बार ग्रुप ए के कर्मचारियों ने दो दिन का और ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन पीएम केयर फण्ड में दिया है ताकि सरकार इस महामारी से लड़ सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »