29 Mar 2024, 20:20:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश बलरामपुर क्वारांटाइन बलरामपुर में 6137 लोग क्वारांटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 4:39PM | Updated Date: Mar 28 2020 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के जिला प्रशासन ने बाहर से आए 6137 लोगो को क्वारांटाइन किया है। जिलाधिकारी करूणा करूणेश ने शनिवार को बताया कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकने के लिए जिले मे बाहर से आने वाले 6137 व्यक्तियो को चिन्हित कर उन्हे क्वारांटाइन किया जा रहा है। इन व्यक्तियो को किसी के सम्पर्क मे आने से रोका जा रहा है। उन्होने बताया कि यह सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ्य  है और किसी मे कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गये है। प्रशासन एहतियात के तौर पर ऐसे लोगो का क्वारांटाइन कर रहा है। उन्होने लोगो से लाकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की और सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने को कहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »