20 Apr 2024, 11:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में हथियार और शराब के साथ चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:14PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में पटना जिले के फतुहां थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार लोगों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना के आधार पर कल्याणपुर मुहल्ला स्थित एक ठिकाने पर कल रात छापेमारी की गयी। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा और 111 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है। सूत्रों ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख गांव से 125 बोतल देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को आज तड़के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »