24 Apr 2024, 15:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ड़ेढ लाख किसानों से हुई 1840 करोड़ की खरीद- आंजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 9:09PM | Updated Date: Feb 27 2020 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 52 हजार 691 किसानों से एक हजार 840 करोड़ 70 लाख रुपये की खरीद की गई है। आंजना ने आज यहां बताया कि 19 फरवरी को राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीद समाप्त हुई है और 22 फरवरी तक सभी किसानों को उनकी उपज का भुगतान उनके खातों में ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार रबी सीजन के  दौरान समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं मूंगफली खरीद कर सभी किसानों उनकी  उपज का भुगतान कर दिया गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसान को उपज बेचान  के तीन दिन में उसके खाते में राशि का भुगतान हुआ है। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार नरेश पाल गंगवार ने बताया कि मूंग 121669.07 मीट्रिक टन, तथा मूंगफली 193080.23 मीट्रिक टन की खरीद की है। उन्होंने बताया कि 69 हजार 304 किसानों से 857.77 करोड़ रुपये मूल्य का मूंग तथा 83 हजार 375 किसानों से 982.78 करोड़ रुपये मूल्य की मूंगफली खरीद की गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »