20 Apr 2024, 15:15:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली हिंसा : कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की अमित शाह को हटाने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 2:23PM | Updated Date: Feb 27 2020 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दिल्ली हिंसा को लेकर बृहस्पतिवार को मुलाकात की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने तथा आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेृतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल यहां राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मिला और दिल्ली हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा।
 
इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में नाकाम रही है इसलिए शाह को केंद्रीय गृह मंत्री के पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, अहमद पटेल, ए के एंटनी, मल्लिकार्जुन खरगे, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा अन्य नेता शामिल थे। राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद श्रीमती गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में नाकाम हुई है इसलिए गृहमंत्री को पद से त्यागपत्र देना चाहिए। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »