29 Mar 2024, 13:33:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार विधानसभा से जातीय आधार पर जनगणना कराने का प्रस्ताव पारित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 1:41PM | Updated Date: Feb 27 2020 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से 2021 में जातीय आधार पर जनगणना कराने का प्रस्ताव पारित किया। विधानसभा में सभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 25 फरवरी को राष्ट्रीय नागरिकता पंजी, राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिये गये कार्यस्थगन प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 2021 की जनगणना जातीय आधार पर होनी चाहिए। 

पूर्व में भी इस संबंध में दोनों सदनों से सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जनगणना कराने समय अब करीब आ गया है इसलिए एक बार फिर से सदन से इससे संबंधित प्रस्ताव पारित कराकर केन्द्र को भेजा जाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि उस दिन उन्होंने कहा था कि इसका प्रस्ताव उपयुक्त समय पर लाया जायेगा। इसलिए, आज वह सदन में प्रस्ताव रखते हैं कि प्रस्तावित जनगणना जातिगत आधार पर हो। इसके बाद सभी दलों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »