26 Apr 2024, 04:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्व मंत्री एवं द्रमुक विधायक केपीपी सामी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:52PM | Updated Date: Feb 27 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मत्स्यिकी मंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम के विधायक केपीपी सामी का गुरुवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। सामी के परिवार और पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 

वह तिरुवत्तियुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के कार्यकाल में 2006-11 तक मत्स्यिकी मंत्री रहे थे। वह द्रमुक के मत्स्यिकी विभाग के सचिव भी थे। द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने सामी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने करुणानिधि के साथ उनके करीबी संबंधों को भी याद किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »