19 Apr 2024, 20:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कलेक्टर पहुंचे परीक्षा सामग्री वितरण केंद्र, नहीं मिले जिम्मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:46PM | Updated Date: Feb 27 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं की सामग्री वितरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे भिंड कलेक्टर छोटे सिंह को शिक्षा विभाग का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। भिंड और अटेर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को छोडकर जिले के सभी केंद्रों के लिए कल उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक-1 से परीक्षा सामग्री वितरण की जानी थी।
 
यहां शिक्षक सामग्री लेने पहुंचे, लेकिन अधिकारी नहीं थे। शिक्षकों ने कलेक्टर छोटे सिंह को फोन कर शिकायत की। शिकायत मिलते ही कलेक्टर उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 पहुंचे। यहां उन्हें न तो जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर मिले और न कोई जिम्मेदार अधिकारी। इस पर कलेटक्टर ने नाराजगी जाहिर की थी। इसी वक्त सहायक संचालक आर पी नागर पहुंचे और कलेक्टर ने उनसे पूछताछ की। कलेक्टर ने कल देर शाम को सहायक संचालक नागर की 2 वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »