29 Mar 2024, 18:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:26PM | Updated Date: Feb 27 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने आज सुबह शोपियां जिले के अगलार जैनपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों ने सभी निकासी द्वारा को बंद कर दिया है और घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आसपास के क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »