20 Apr 2024, 16:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में 900 किलोग्राम ई कचरा एकत्रित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 7:13PM | Updated Date: Feb 26 2020 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करने वाले ‘करो संभव स्­कूल प्रोग्राम’ के तहत दिल्ली के स्कूली बच्चों ने 900 किलोग्राम ई कचरा एकत्रित किया है। यह कार्यक्रम पिछले छह माह से चलाया जा रहा था। इस कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को रोहिणी सेंट गिरि स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में कक्षा पांच से दसवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। करो संभव स्­कूल प्रोग्राम का उद्देश्­य ई-वेस्ट  जैसे महत्­वपूर्ण पर्यावरण मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना और छात्रों को  एक स्­थायी जीवनशैली का नेतृत्­व करने की दिशा में प्रेरित करना है। करो संभव के उत्­पादक सदस्­यों में एप्पल, डेल, एचपी, लेनोवो और वीवो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स शामिल हैं।
 
सेंट गिरि स्­कूल, दिल्ली को अधिकतम ई-वेस्ट  एकत्रित करने के लिए पुरस्‍­कृत किया गया। बाल भारती पब्लिक स्­कूल, द्वारका और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्­कूल, हरगोविंद एनक्लेव को बेस्­ट कम्­यूनिटी आउटरीच पुरस्कार प्रदान किया गया। वेद व्यास डीएवी पब्लिक स्कूल,  स्प्रिंग डेल्स स्कूल, सेंट गिरि स्कूल, बाल भारती पब्लिक स­कूल,  द्वारका, व्यंकटेश्वर ग्­लोबल स्­कूल, अरविंद गुप्ता डीएवी पब्लिक  स्कूल, और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, हरगोविंद  एनक्लेव को  सर्वश्रेष­ठ टूलकिट निष्पादन का प्रमाणपत्र दिया गया। करो संभव के संस्थापक प्रांश सिंघल ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य  ई-कचरा को लेकर आंदोलन खड़ा करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »