18 Apr 2024, 09:04:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में बहनोई के स्थान पर बोर्ड की परीक्षा देते हुए साला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 5:43PM | Updated Date: Feb 26 2020 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने राम जानकी दिनकर इण्टर कालेज  में बुधवार को गणित की बोर्ड परीक्षा में बहनोई के स्थान पर पेपर देते उसका साले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिपरिया निवासी शिव चन्द पाल आज गणित के पेपर में अपने बहनोई  राजेश पाल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसी दौरान कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ धारा 419,120बी भादवि व 3/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »