26 Apr 2024, 00:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर खोले जायेंगे नए औषधालय: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 4:30PM | Updated Date: Feb 26 2020 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आज विधानसभा में कहा कि अलवर जिले के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मापदंडों एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर नये आयुर्वेद औषधालय खोलने पर विचार किया जायेगा। डॉ. शर्मा ने प्रश्नकाल में विद्यायकों के पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि अलवर जिले में 177 आयुर्वेदिक औषधालय संचालित  है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों की पूर्ति, वित्तीय संसाधनों की  उपलब्धता तथा गुणावगुण के आधार पर मुंडावर में नये आयुर्वेद औषधालय खोलने  पर विचार किया जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि निरोगी राजस्थान की नीति पर बहस करते हुए विस्तार से आयुर्वेद, योग, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा की थी। उन्होंने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जन घोषणा पत्र के अनुसार आयुर्वेद औषधालय खोले जाएंगे।  इससे पहले चिकित्सा मंत्री ने विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के मूल प्रश्न के जवाब में जिले में संचालित आयुर्वेदिक औषधालयों की सूची एवं आयुर्वेदिक औषधालय खोलने के मानदंड सदन के पटल पर रखे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »