23 Apr 2024, 23:47:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टोक्यो ओलंपिक पर कोई खतरा नहीं : आईओसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:54PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस के कारण इस साल जुलाई के अंत में शुरु होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर अभी से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओसी) के प्रवक्ता का कहना है कि इन खेलों के लिए तैयारियां योजना अनुसार चल रही हैं और बाकी सब कुछ सिर्फ अटकलें हैं। आईओसी के प्रवक्ता ने कहा,‘‘टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति आईओसी और अन्य संबंधित संगठनों के साथ ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए लगातार काम कर रही है।
 
इस समय कोरोना वायरस को लेकर खेलों पर संकट के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है वह सिर्फ अटकलें हैं। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना है और पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से छह सितंबर तक होना है। उल्लेखनीय है कि आईओसी के उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने एक साक्षात्कार में कहा था कि आयोजक ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं और उन्हें इन खेलों के आयोजन को लेकर तीन महीने के अंदर कोई फैसला करना है।
 
ऐसी अटकलें चल रही हैं कि यदि कोरोना वायरस ज्यादा फैलता है तो टोक्यो ओलंपिक को रद्द भी किया जा सकता है। प्रवक्ता ने कहा,‘‘डिक पाउंड ने यह साफ शब्दों में समझाया था कि आईओसी 2020 ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन की दिशा में काम कर रही है। हम आईओसी की तरफ से इस बात को फिर दोहराते हैं कि टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारियां योजना अनुसार चल रही हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »