29 Mar 2024, 12:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 1:45PM | Updated Date: Feb 26 2020 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बदायूँ। उत्तर प्रदेश  में बदायूँ के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला के पास गत रात मोटरसाइकिल के गिरने पर पिता और पुत्री को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में पिता-पुत्री  की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक  की पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के गांव बरी का नगला निवासी अवनीश कुमार (35) अपनी पत्नी  सुनीता एवं पुत्री नीलम (11) के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे कि उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर उसका संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल के  उछलने से तीनों सड़क पर जा गिरे और पीछे  से आ रहे ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। 

स्थानीय लोगों ने  पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां अवनीश कुमार एवं उसकी बेटी नीलम को मृत  घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »