19 Apr 2024, 22:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंटरसिटी बाय रेलयात्री ने जुटाए 100 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:24AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरसिटी रेलयात्री ने अपने नेटवर्क के विस्तार के उद्देश्य से श्री नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में 100 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटायी है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस राउंड का नेतृत्व नंदन नीलेकणी ने किया, जिसमें सैमसंग वेंचर इनवेस्टमेंट रणनीतिक निवेशक के रूप में सामने आया है। फडिंग राउंड में ओमिडयार नेटवर्क और ब्ल्यूमे वेंचर्स जैसे अन्य मौजूदा निवेशकों की भागीदारी भी रही। इंटरसिटी मोबिलिटी स्टार्टअप ने अब तक कुल तीन करोड़ डॉलर जुटाये हैं। इंटरसिटी स्मार्टबस का बेड़ा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बना रहा है। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं वाली बसों की बढ़ती मांग के चलते यह विस्तार हो रहा है। नीलेकणी ने कहा कि इंटरसिटी रेलयात्री की तेज रफ्तार ने उन्हें प्रभावित किया है।
 
शहरों के बीच गतिशीलता में अग्रणी जिस पैमाने का हकदार है, यह उस पैमाने के निर्माण की राह पर सफलतापूर्वक बढ़ रही है। इस पहल से लाखों घरेलू इंटरसिटी यात्रियों को काफी फायदा होगा और सुविधा मिलेगी। इंटरसिटी बाय रेलयात्री के सीईओ और सह-संस्थापक मनीष राठी ने कहा कि भारत कैसे सफर करता है, इस बारे में अपनी गहरी समझ की बदौलत उनकी कंपनी देश का अग्रणी मल्टी-मोडल इंटर-सिटी मोबिलिटी नेटवर्क बना सकी है। इंटरसिटी के जरिए इंटर-सिटी मोबिलिटी सेगमेंट में खुद को काफी मजबूती से स्थापित किया गया है। अगले कुछ महीनों में स्मार्टबस बेड़े को वर्तमान 84 से बढ़ाकर 300 तक करने की योजना बनायी गयी है और 2022 तक 2000 बसों का प्रबंधित बेड़ा बनाने की राह पर आगे बढ़ा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »