19 Apr 2024, 06:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 9:11PM | Updated Date: Feb 25 2020 9:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौमस विज्ञान केन्द्र भोपाल में वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि उत्तर बिहार से लेकर तेलंगना के बीच एक द्रोणिका के प्रभाव के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले कई स्थानों के साथ ही सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की आशंका है। इस हिस्से में यह स्थिति एक दो दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 28 या 29 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ बनने का अनुमान है। इसके प्रभाव के कारण राज्य में तापमानों में इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकांश स्थानों पर आज अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच अंकित हुआ है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा, ग्वालियर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। राज्य के कोलारस, मंडला, मलाजखंड, कोतमा, डिंडौरी, सिवनी, सिंगरौली, सोहागपुर एवं ईशागढ में एक से 6 सेंटीमीटर वर्षा अंकित हुआ। वहीं रीवा एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में हल्का कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रायसेन में दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह के समय हल्की ठंड महसूस किया गया। दोपहर के बाद हल्की गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 26Þ 3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11Þ 6 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »