24 Apr 2024, 16:07:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना, 6 की मौत, 23 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 9:08PM | Updated Date: Feb 25 2020 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोडासा। गुजरात के अरावल्ली जिले के मालपुर शहर के निकट वात्रक नदी पर बने पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गयी तथा 23 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने आज बताया कि बेल्यो गांव से विवाह पूर्व के एक समारोह में भाग लेने के लिए कल रात ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एक परिवार के 30 से अधिक लोग महियापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रात लगभग नौ बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने पुल पर उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस पर सवार पांच लोग नदी में जा गिरे जिनके शव आज सुबह निकाले गये। 24 घायलों में से एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बचाव कार्य देर रात शुरू हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली ने पुल के किनारे को तोड़ दिया था पर यह नीचे नहीं गिरी थी। घायलों को मोडासा और हिम्मतनगर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »